टेलर स्विफ्ट ने की सगाई, शेयर की तस्वीरें

सिंगर-सॉन्गराइटर टेलर स्विफ्ट ने अपने बॉयफ्रेंड और फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस कैल्सी से सगाई कर ली है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आपकी इंग्लिश टीचर और आपकी जिम टीचर की शादी हो रही है।" तस्वीरों में ट्रैविस घुटनों पर बैठे दिख रहे हैं। दोनों तकरीबन 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।