डॉक्टर की ₹500 से ₹1000 की फीस बचानी है? सरकार का यह प्लैटफॉर्म करेगा मदद
फाइनेंशियल प्लानर गुरलीन कौर टिक्कू ने बताया है कि लोग कैसे सरकारी प्लैटफॉर्म ई-संजीवनी के ज़रिए डॉक्टर की ₹500-₹1000 कंसल्टेशन फीस बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्लैटफॉर्म पर डॉक्टरों से मुफ्त ऑडियो-वीडियो कंसल्टेशन मिलती है।
टिक्कू ने कहा, "ई-संजीवनी वेबसाइट/ऐप पर साइन अप करें...अपनी दिक्कत बताएं...टोकन मिलने पर ऑडियो/वीडियो कॉल शुरू करें। ई-प्रिस्क्रिप्शन मिलने पर दवाएं खरीद लें।"