यूपी में बाढ़ के संकट में योगी सरकार बनी सहारा, 43 जिलों पर दिखा नदियों का कहर

इस साल यूपी के 43 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए, जिनमें 9.55 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए हैं।

फिलहाल 18 जिलों में हालात गंभीर हैं और 2.46 लाख लोग प्रभावित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1796 बाढ़ चौकियां, 

1273 मेडिकल टीमें, 3579 नावें और 557 शरणालय सक्रिय किए। सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।