ये तो वर्ल्ड रिकॉर्ड है! एमपी में 400+ बार फट चुकी पाइपलाइन, गिनीज़ के पास पहुंचा मामला
खंडवा (एमपी) में 400+ बार फट चुकी नर्मदा जलापूर्ति पाइपलाइन का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है।
खंडवा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने बताया कि यह आवेदन प्रारंभिक तौर पर स्वीकार कर लिया गया है।
इसे ज़िला कलेक्टर ने 'विपक्ष का नवाचार व लोकतंत्र की प्रक्रिया' बताया है।