छत्तीसगढ़ के मंदिर से छठी बार चोरी हुई गरूड़ मूर्ति, लोग बोले- रहस्यमयी तरीके से आ जाती है वापस

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के भंवर गणेश मंदिर में स्थापित गरुड़ भगवान की प्राचीन मूर्ति चोरी हो गई है।

बकौल रिपोर्ट्स, काले ग्रेनाइट की बनी यह बेशकीमती मूर्ति 10वीं शताब्दी की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 

पहले भी 5 बार यह मूर्ति चोरी हुई थी लेकिन हर बार रहस्यमयी तरीके से वापस आ जाती है। लोगों ने कहा, "चोर पछताएगा।"