ये हैं भारत के 10 सबसे मशहूर अभिनेता, जुलाई महीने की सूची हुई जारी

मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स ने जुलाई में भारत में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहे टॉप 10 अभिनेताओं की सूची जारी की है

जिसमें प्रभास पहले स्थान पर हैं। सूची में विजय दूसरे और शाहरुख खान तीसरे स्थान पर हैं।

उनके बाद अल्लू अर्जुन, अजित कुमार, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, राम चरण, सलमान खान और पवन कल्याण का स्थान है।